Kargil Vijay Diwas 2024: हर साल कारगिल विजय दिवस कारगिल युद्ध में भारत की जीत, भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि और उनकी वीरता को नमन करने के लिए मनाया जाता है। ये दिन भारतीय सेना के हर उस जवान को समर्पित है, जिन पर हर हिंदुस्तानी को गर्व है। आपको बता दें कि 1999 भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान कारगिल सेक्टर से पाकिस्तानियों को खदेड़ने के लिए भारतीय सेना की कार्यवाही को ‘ऑपरेशन विजय’ (Operation Vijay) नाम दिया गया था। वहीं, कारगिल वॉर में टोलोलिंग टॉप को कब्जे से छुड़ाने गई भारतीय सेना को तीन टुकड़ियों में बांटा गया था। इन्हें नाम दिए गए थे- अभिमन्यु, भीम और अर्जुन। (Photo- Indian Army Instagram)
इस दिन ही क्यों मनाते है कारगिल विजय दिवस?
भारत के लिए 26 जुलाई, 1999 की तारीख बेहद खास है। यही वो तारीख है जब भारतीय सेना के वीर जवानों ने टाइगर हिल, प्वाइंट 4875, प्वाइंट 5140 समेत सभी पहाड़ी चोटियों को पाकिस्तानी सेना के कब्जे से आजाद करा कर कारगिल युद्ध जीत लिया था। ये तारीख भारत की पाकिस्तान पर जीत और हमारे जवानों की बहादुरी की गाथाओं का प्रतीक है।
ऑपरेशन विजय
भारतीय सेना ने इस घुसपैठ का पता लगाने के बाद ऑपरेशन विजय शुरू किया। भारतीय सेना ने दुर्गम भूभाग और प्रतिकूल मौसम के बावजूद साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए धीरे-धीरे पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ना शुरू किया। भारतीय वायुसेना ने भी ऑपरेशन सफेद सागर के तहत हवाई हमलों से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कारगिल युद्ध क्यों शुरू हुआ था?
यह जंग तब शुरू हुई जब पाकिस्तानी सेना ने कश्मीरी आतंकवादियों के रूप में, नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करके भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की। LOC विवादित कश्मीर क्षेत्र में भारत और पाकिस्तान के बीच वास्तविक सीमा का काम करती है। पाकिस्तानी सेना ने रणनीतिक बनाकर महत्वपूर्ण ठिकानों पर कब्जा करने की कोशिश की थी।
