करगिल विजय दिवस पर PM मोदी, अमित शाह समेत कई राजनेताओं ने शहीदों को किया याद…

Kargil Vijay Diwas:25 साल पहले भारत ने कारगिल के युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाई थी। देश में आज कारगिल युद्ध का 25वां विजय दिवस मना रहा है। जिन्होंने 25 साल पहले कारगिल युद्ध के दौरान बहादुरी से लड़ते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शहीदों को नमन किया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने शहीदों को किया याद

राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा ‘कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों के अदम्‍य साहस और असाधारण पराक्रम के प्रति कृतज्ञ राष्ट्र द्वारा सम्मान प्रकट करने का अवसर है. वर्ष 1999 में कारगिल की चोटियों पर भारत मां की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले प्रत्येक सेनानी को मैं श्रद्धांजलि देती हूं और उनकी पावन स्मृति में नमन करती हूं. मुझे विश्वास है कि सभी देशवासी उनके त्याग और शौर्य से प्रेरणा प्राप्त करेंगे. जय हिन्द! जय भारत!’

PM ने कारगिल युद्ध के वीरों को श्रद्धांजलि दी

एक्स पर एक पोस्ट में, पीएम मोदी ने कहा कि 26 जुलाई, कारगिल विजय दिवस, हर भारतीय के लिए एक बहुत ही खास दिन था। पीएम मोदी ने कहा, “यह उन सभी को श्रद्धांजलि देने का दिन है जो हमारे देश की रक्षा करते हैं। शिंकुन ला सुरंग परियोजना पर भी काम शुरू होगा। यह परियोजना लेह से कनेक्टिविटी में सुधार करने के लिए महत्वपूर्ण है, खासकर खराब मौसम के दौरान।”

राहुल गांधी ने भी किया शहीदों को नमन

राहुल गांधी ने शहीदों का नमन करते हुए लिखा, ‘भारत की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को कारगिल विजय दिवस पर मेरा शत्-शत् नमन. उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए देश सदैव ऋणी रहेगा।

गडकरी ने भी वीर जवानों को किया याद

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘अतुलनीय शौर्य एवं साहसपूर्ण प्रदर्शन से भारत के स्वाभिमान की विजय पताका फहराने वाले वीर जवानों की गौरवगाथा के स्वर्णिम पृष्ठ का हमेशा स्मरण रहेगा. 25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर समस्त वीर जवानों को कोटि-कोटि नमन.’

अमित शाह ने वीर जवानों को किया याद

एक्स पर एक पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ”कारगिल विजय दिवस सेना के वीर जवानों की वीरता के अटूट संकल्प का प्रतीक है. कारगिल युद्ध में वीर जवानों ने दुर्गम में परम वीरता का परिचय दिया” हिमालय की पहाड़ियों ने दुश्मन की सेना को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया और कारगिल में फिर से तिरंगा फहराकर देश को गौरवान्वित किया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *