Asian Para Games 2026: मोना अग्रवाल ने रचा इतिहास, विश्व रिकॉर्ड तोड़ जीता दूसरा गोल्ड

भारतीय पैरा निशानेबाज मोना अग्रवाल ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया। महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस एसएच1 स्पर्धा में 357.5 अंक हासिल कर उन्होंने विश्व और एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले मोना 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भी गोल्ड जीत चुकी हैं।

UP Viral News: औरैया की रीना-रामसुघर सगाई का ड्रामा! पहले वायरल हुईं तस्वीरें, अब पति की वापसी का दावा

UP Viral News: औरैया में 30 साल की रीना राजपूत और 75 साल के रामसुघर की कथित सगाई का मामला लगातार नए मोड़ ले रहा […]

UP Election 2027: अनुप्रिया पटेल का बड़ा दावा, 2027 में NDA लगाएगा जीत की हैट्रिक!

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर में एमएलसी चुनाव के दौरान मतदान किया और दावा किया कि स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सभी सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी जीतेंगे। उन्होंने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का भरोसा जताया। साथ ही स्पष्ट किया कि गठबंधन में सीट बंटवारे पर अभी औपचारिक बातचीत नहीं हुई है।

UP Election 2027: मिर्जापुर में 2027 से पहले सियासी हलचल, पकौड़ी लाल कोल बनाएंगे नई पार्टी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मिर्जापुर की राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई है। पूर्व सांसद पकौड़ी लाल कोल ने अलग राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है। बहू रिंकी कोल के अपना दल (एस) से विधायक होने के बीच यह फैसला चर्चा में है। वहीं, पूर्व डीएम दिव्या मित्तल की नई पार्टी से विंध्य क्षेत्र में नए सियासी समीकरण बनने की संभावना है।

UP Politics: यूपी की 11 एमएलसी सीटों पर महासंग्राम, 14.81 लाख वोटर करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

उत्तर प्रदेश की 11 एमएलसी सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान शुरू हो गया। पांच स्नातक और छह शिक्षक सीटों के लिए करीब 14.81 लाख मतदाता वोट डाल रहे हैं। प्रदेश के 72 जिलों में 2,697 मतदान स्थल बनाए गए हैं। बीजेपी और सपा के बीच मुकाबले के नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित होंगे।

UP News: सीएम योगी का बड़ा संदेश: जनता की जिंदगी में बदलाव लाना ही प्रशासन की असली कामयाबी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने साधना शृंखला-2026 की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशासन की सार्थकता जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव से साबित होती है। उन्होंने दक्ष, संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन को सुशासन की कुंजी बताया। लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में आठ राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों की सहभागिता होगी।

UP Politics: जेल में बंद आजम खां के हाथ में सपा की चुनावी कमान? अखिलेश की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल

अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खां से मुलाकात कर गठबंधन की सीटों और संभावित प्रत्याशियों पर चर्चा की। सपा प्रमुख ने कहा कि आजम खां के सुझावों को अहमियत दी जाएगी। इस मुलाकात के बाद पश्चिमी यूपी की सियासत और रामपुर सीट पर उम्मीदवार को लेकर चर्चाएं तेज हैं। जानिए मुलाकात के राजनीतिक मायने।

Rahul Gandhi Vietnam Visit: राहुल गांधी को बताया ‘फेल प्रोडक्ट’, वियतनाम यात्रा पर BJP का हमला, सुधांशु त्रिवेदी ने उठाए सवाल

राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा को लेकर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी को ‘फेल प्रोडक्ट’ बताते हुए उनके राजनीतिक नेतृत्व, विदेश यात्राओं, लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन और परिवारवाद पर सवाल उठाए। त्रिवेदी के आरोपों से राजनीतिक बहस तेज हुई, जबकि कांग्रेस की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Vande Bharat Train: वाराणसी से दिल्ली दौड़ेगी स्लीपर वंदेभारत, जानिए रूट, टाइमिंग और किराया

वाराणसी से नई दिल्ली के बीच स्लीपर वंदेभारत ट्रेन चलाने की तैयारी है। प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक, ट्रेन रात में रवाना होकर सुबह गंतव्य तक पहुंचेगी। प्रयागराज और कानपुर में भी ठहराव होगा। 16 कोच वाली ट्रेन में 823 यात्रियों की क्षमता होगी। जानिए संभावित लॉन्चिंग डेट, टाइमिंग, कोच और आधुनिक सुविधाओं की पूरी जानकारी।

UP Politics: आजम खां को CM की कुर्सी चाहिए? ओम प्रकाश राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल

उत्तर प्रदेश की सियासत में आजम खां को लेकर ओम प्रकाश राजभर के दावे से नई चर्चा शुरू हो गई है। राजभर ने अखिलेश यादव और आजम खां की मुलाकात पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री पद और AIMIM से जुड़ी अटकलें लगाईं। वहीं, अखिलेश यादव ने मुलाकात को भावनात्मक बताया और आजम खां को अपना बताया।