मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए महाराष्ट्र परिवहन विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया। 1 से 15 अक्टूबर के बीच 31,899 वाहनों की जांच हुई, जिनमें 5,821 नियमों का उल्लंघन करते मिले। इन पर 6.20 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया, जबकि करीब 1.92 करोड़ रुपये की वसूली हुई।
Category: भारत
Rahul Gandhi पर Shivraj Singh Chouhan का तंज, बोले- महादेव किसी पार्टी के नहीं, श्रीराम किसी दल के नहीं
राहुल गांधी की त्रिपुंड तिलक वाली तस्वीर को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि महादेव किसी पार्टी के नहीं और श्रीराम किसी दल के नहीं हैं। उन्होंने सनातन संस्कृति में हरि-हर के एकत्व और धार्मिक आस्था का भी उल्लेख किया।
Bihar MLC Election Results: दरभंगा में जन सुराज, पटना में JDU और RJD का जलवा, तिरहुत में BJP की जीत
बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों में कई सीटों पर दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले। दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय, पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज कुमार और पटना शिक्षक सीट पर RJD के डॉ. संजीव सिंह जीते। तिरहुत शिक्षक सीट पर BJP के नरेंद्र प्रताप सिंह और सारण में निर्दलीय राहुल राज विजयी रहे।
