टाटानगर से खातीपुरा (जयपुर) के लिए सांतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की गई है। इस रेल सेवा से झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को जयपुर तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। ट्रेन रांची, लोहरदगा, प्रयागराज, कानपुर और आगरा समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे पर्यटन, व्यापार और यात्रियों की आवाजाही को सुविधा मिलने की उम्मीद है।
Category: भारत
Telangana Water Dispute: तेलंगाना को मिली बड़ी राहत, तुम्मीदिहट्टी बैराज की ऊंचाई 152 मीटर करने पर महाराष्ट्र राजी
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की मांग पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तुम्मीदिहट्टी बैराज की ऊंचाई 148 से बढ़ाकर 152 मीटर करने पर सकारात्मक रुख दिखाया है। हालांकि, उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों के हितों की सुरक्षा की शर्त रखी है। दोनों राज्यों के अधिकारी अब परियोजना के तकनीकी और आर्थिक पहलुओं पर चर्चा करेंगे।
Defence Deal: सेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये के हथियार खरीद प्रस्तावों को मंजूरी, ड्रोन से हेलीकॉप्टर तक होंगे शामिल
रक्षा मंत्रालय ने तीनों सेनाओं के लिए करीब 2.12 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरण खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी है। राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में DAC ने हेलीकॉप्टर, एयर डिफेंस सिस्टम, निगरानी UAV, कामिकेज ड्रोन और नौसैनिक प्लेटफॉर्म से जुड़े प्रस्तावों को हरी झंडी दी। करीब 82 प्रतिशत खरीद भारतीय उद्योग से करने का लक्ष्य है।
Tamil Nadu politics: अनबिल महेश की गिरफ्तारी से तमिलनाडु की राजनीति में हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला
तमिलनाडु के पूर्व मंत्री अनबिल महेश की गिरफ्तारी से राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मद्रास हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। निजी स्कूलों से कथित वसूली और सरकारी मंजूरियों से जुड़े मामले में पुलिस जांच कर रही है। डीएमके ने TVK सरकार पर राजनीतिक निशाना साधने का आरोप लगाया है।
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे के बयान पर राजनाथ सिंह का पलटवार, अब इमरान मसूद की ‘बाप’ वाली टिप्पणी से बढ़ा विवाद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की पीएम मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। वहीं, जामिया मिल्लिया इस्लामिया मामले में एफआईआर से नाराज कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने रजिस्ट्रार को लेकर तीखी टिप्पणी की, जिसके बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई।
