वाराणसी में भारतीय वायुसेना के एयर शो को देखने के लिए काशी के घाटों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। डोमरी, राजघाट और दशाश्वमेध घाट से फाइटर जेट के शानदार करतब दिखाई दे रहे हैं, जबकि अस्सी से केदारघाट तक कई दर्शक निराश हुए। जानें 25 अक्टूबर को एयर शो कहां से देख सकते हैं।
Category: उत्तर प्रदेश
UPESSC Recruitment 2026: यूपी में प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के 2,647 पदों पर भर्ती, 22 नवंबर तक करें आवेदन
उत्तर प्रदेश में प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के 2,647 पदों पर भर्ती निकली है। UPESSC के अनुसार, 1,475 प्रधानाचार्य और 1,172 प्रधानाध्यापक पदों के लिए आवेदन 23 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गए हैं। योग्य उम्मीदवार 22 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 7 जनवरी 2027 को संभावित है। आवेदन से पहले पात्रता और आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर जांचें।
Ayodhya Deepotsav 2026: पेंटिंग बनाइए या रील शूट कीजिए, विजेताओं को CM योगी करेंगे सम्मानित
अयोध्या दीपोत्सव 2026 में अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मौका है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने चित्रकला और रील मेकिंग प्रतियोगिताएं शुरू की हैं। सभी आयु वर्ग के लोग इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 2 नवंबर है। विजेताओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सम्मानित किया जाएगा।
UP News: योगी की अफसरों को दो टूक, जनता को ‘ऑफिस-ऑफिस’ न घुमाएं, काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करने की सख्त नसीहत दी। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को पेंशन के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ने चाहिए। मिशन कर्मयोगी के तहत योगी ने एआई, डिजिटल तकनीक, कर्मचारी प्रशिक्षण और सही व्यक्ति को सही पद पर तैनात करने पर जोर दिया।
Valmiki Jayanti 2026: यूपी के सभी 75 जिलों में मनाई जाएगी वाल्मीकि जयंती, चित्रकूट में होगा भव्य आयोजन
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 26 अक्टूबर को सभी 75 जिलों में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी। इस दौरान मंदिरों और रामायण से जुड़े प्रमुख स्थलों पर दीपदान, रामायण पाठ, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। चित्रकूट के लालापुर में विशेष आयोजन के साथ रामलीला, भजन संध्या और वाल्मीकि आरती आयोजित की जाएगी। स्थानीय कलाकारों को भी मंच मिलेगा।
