लखनऊ के सआदतगंज स्थित नौबस्ता इलाके में पार्किंग विवाद के बाद हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई शिवाजी तिवारी और शिवेंद्र तिवारी के साथ शिवाजी के बेटे सुयश तिवारी भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी ऋषभ शुक्ला को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है।
Category: क्राइम
अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में 3 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 22 की गिरफ्तारी; खनन विवाद में हुई थी हत्या
राजस्थान के भरतपुर में बीजेपी के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 5 हजार रुपये का इनामी दानवीर, बलराम उर्फ पप्पू और राजो उर्फ राजू शामिल हैं। ताजा गिरफ्तारियों के बाद कुल आरोपियों की संख्या 22 हो गई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
