Udta Teer Box Office Collection Day 4: मंडे को ‘उड़ता तीर’ की कमाई में 50% से ज्यादा गिरावट, 4 दिन में कमाए इतने करोड़

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने पहले वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की, लेकिन सोमवार को कलेक्शन में 50 फीसदी से ज्यादा गिरावट दर्ज हुई। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन 3.15 करोड़ रुपये कमाए। भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 22.70 करोड़ रुपये हो गया।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, आरोपी बबीता ने खुद को बताया बेगुनाह

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में गिरफ्तार बबीता ने खुद को बेगुनाह बताते हुए दावा किया है कि उसे हथियार पहुंचाने की कथित साजिश की जानकारी नहीं थी। बबीता के मुताबिक, राधा उसे मुंबई घूमने के बहाने साथ लाई थी और होटल में एक शख्स को बॉक्स सौंपा गया, जिसे मेडिकल किट बताया गया था।

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, इंदौर के अस्पताल से पकड़ा गया 22 साल का आरोपी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने 22 वर्षीय प्रांजल ठाकरन को इंदौर के एक अस्पताल से गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि वह अनिल पांडे के संपर्क में था और कथित शूटर्स को हथियार सप्लाई करता था। इस गिरफ्तारी के बाद मामले में पकड़े गए आरोपियों की संख्या 11 हो गई है।

Jailer 2 Box Office Collection Day 11: रजनीकांत की फिल्म ने रचा इतिहास, दुनियाभर में कमाए ₹710 करोड़

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 11 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 710.35 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने ‘2.0’ के 691 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

Naseeruddin Shah vs Gajendra Chauhan: नसीरुद्दीन शाह के बयान पर भड़के ‘युधिष्ठिर’, बोले- शर्म आनी चाहिए

नसीरुद्दीन शाह के बीजेपी को लेकर दिए गए बयान पर अभिनेता गजेंद्र चौहान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ‘महाभारत’ में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले चौहान ने पार्टी के लिए इस्तेमाल की गई भाषा पर नाराजगी जताई और कहा कि नसीरुद्दीन शाह को किसी भी राजनीतिक मुद्दे पर राय बनाने से पहले सिक्के के दोनों पहलुओं को देखना चाहिए।

Govinda-Sunita Relationship: ‘हिंदू धर्म में तलाक नहीं होता’, पत्नी संग रिश्तों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, मां के संघर्ष को किया याद

गोविंदा ने एबीपी न्यूज से बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के साथ रिश्तों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हिंदू धर्म में तलाक नहीं होता। इस दौरान उन्होंने मां निर्मला देवी के संघर्ष को याद किया और बताया कि एक समय उनके बंगले का पूरा सामान लूट लिया गया था। उनकी मां ने मुश्किलों में बच्चों की परवरिश की।

ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या संग मनाया भतीजे का बर्थडे, फैमिली संग तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ भतीजे शिवांश राय के जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं। उनकी भाभी श्रीमा राय ने इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में ऐश्वर्या अपने परिवार के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। फैमिली सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें चर्चा में हैं।

Jailer 2 Box Office: हिंदी में ‘जेलर 2’ ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 9वें दिन कमाए इतने करोड़

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने नौवें दिन शुक्रवार शाम तक 6.48 करोड़ रुपये कमाए और कुल नेट कलेक्शन 340.83 करोड़ रुपये पहुंच गया। हिंदी में आठ दिनों की 30.65 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ने ‘कूली’ को पीछे छोड़ दिया।

Harshvardhan Rane Film Sila: हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘सिला’ की रिलीज डेट का ऐलान, 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

हर्षवर्धन राणे की अपकमिंग फिल्म ‘सिला’ की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। जी स्टूडियोज ने 23 अक्टूबर को फिल्म के दो पोस्टर जारी करते हुए बताया कि यह 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर में हर्षवर्धन राणे चोटों के निशान और दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।

Anjali Arora Legal Notice: अंजलि अरोड़ा को 1.20 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, कानपुर इवेंट विवाद में बढ़ीं मुश्किलें

कानपुर के नवरात्रि इवेंट में हुए विवाद के बाद अंजलि अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्यक्रम के आयोजकों ने एक्ट्रेस और उनकी मैनेजर को कानूनी नोटिस भेजकर 1.20 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। जानें ‘कच्चा बादाम’ गाने से शुरू हुए विवाद की पूरी कहानी।