महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर के बिठूर स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने प्राचीन शिवलिंग की पूजा की और सीता कुटिया व पीलू के प्राचीन वृक्ष के दर्शन किए। इसके बाद सीएम योगी नानाराव पेशवा पार्क में आयोजित जनसभा में पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।