भारत का UPI अब विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए भी भुगतान का आसान विकल्प बन रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, भूटान, नेपाल, UAE, सिंगापुर, फ्रांस समेत 11 देशों में UPI की सुविधा उपलब्ध है। पर्यटक बुर्ज खलीफा, एफिल टावर और यूनिवर्सल स्टूडियो जैसे लोकप्रिय स्थानों पर चुनिंदा मर्चेंट के जरिए डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं।