Shiva Sharma Case: मॉडल श्रद्धा दुबे का नया वीडियो आया सामने, बोली- हत्या नहीं, सुसाइड था

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे का नया वीडियो सामने आया है। श्रद्धा ने हत्या के आरोपों को नकारते हुए दावा किया कि शिवा ने कर्ज से परेशान होकर सुसाइड किया था। उसने CCTV फुटेज की जांच कराने और अपनी बहन रश्मि को मामले से दूर रखने की अपील की है।

Lucknow Crime News: शिवा शर्मा हत्याकांड में नया मोड़, श्रद्धा दुबे ने वीडियो में क्या बताया?

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे ने 10 घंटे के भीतर दूसरा वीडियो जारी कर खुद को बेगुनाह बताया है। श्रद्धा का दावा है कि उसने शिवा को फ्लैट की बालकनी से कूदते देखा था। उसने शिवा पर 15 से 20 लाख रुपये का कर्ज होने और घटना वाली रात की पूरी कहानी भी बताई।