मध्य प्रदेश के उज्जैन में देवास रोड स्थित श्रीगंगा होटल में देर रात बड़ा हादसा हो गया। होटल के फूड वेस्ट प्लांट के चैंबर में गैस रिसाव की आशंका के चलते चार लोगों की मौत हो गई। एक कर्मचारी को बचाने के लिए तीन अन्य लोग भी चैंबर में उतरे थे। चारों मृतकों की पहचान हो गई है।
