परफ्यूम से कपड़ों पर क्यों पड़ते हैं दाग?
परफ्यूम के दाग हटाना हमेशा आसान नहीं होता, क्योंकि इसमें अल्कोहल के साथ तेल और कलरिंग एजेंट भी मौजूद हो सकते हैं। अल्कोहल कुछ समय बाद उड़ जाता है, लेकिन तेल और दूसरे तत्व कपड़े के रेशों में रह सकते हैं। यही वजह है कि कपड़ों पर सफेद या पीले निशान दिखाई देने लगते हैं।
अत्तर जैसे परफ्यूम में तेल की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में इनके दाग सामान्य परफ्यूम के मुकाबले ज्यादा जिद्दी हो सकते हैं। अगर समय रहते सफाई न की जाए, तो दाग कपड़े के रेशों में गहराई तक बैठ सकता है।
परफ्यूम का दाग लगते ही न करें ये गलती
अगर कपड़े पर अभी-अभी परफ्यूम गिरा है, तो सबसे पहले उसे रगड़ने से बचें। रगड़ने से दाग कपड़े के दूसरे हिस्सों में फैल सकता है और रेशों में ज्यादा गहराई तक पहुंच सकता है।
दाग को साफ करने के लिए सही तरीका अपनाना जरूरी है। कपड़े के फैब्रिक और उस पर दिए गए वॉशिंग निर्देशों को ध्यान में रखकर सफाई करनी चाहिए। समय रहते सावधानी बरतने से परफ्यूम के निशानों को काफी हद तक हटाया जा सकता है और कपड़ों को खराब होने से बचाया जा सकता है।
