प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में 150 करोड़ रुपये की लागत से बने अरविंद मिल्स के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया। यहां स्पोर्ट्स वियर और अंडरगारमेंट तैयार किए जाएंगे। 300 से ज्यादा महिलाओं की भर्ती हो चुकी है। प्लांट से वाराणसी और पूर्वांचल में रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
