शुभमन गिल न्यूजीलैंड दौरे पर एक पाकिस्तानी महिला फैन को निराश कर गए। महिला ने इंस्टाग्राम वीडियो में दावा किया कि उन्होंने गिल के लिए पाकिस्तानी क्रिकेटर अबरार अहमद से बहस की थी, लेकिन जब उन्होंने गिल से फोटो मांगी तो उन्हें ‘Sorry’ सुनने को मिला। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।