Afzal Ansari News: सपा सांसद अफजाल अंसारी अस्पताल में भर्ती, बुखार-उल्टी के बाद बढ़ी परेशानी; मेदांता में चल रहा इलाज

गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत शुक्रवार रात बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले दो दिनों से उन्हें बुखार और उल्टी की शिकायत थी। सीने में कफ और जकड़न बढ़ने पर उन्हें रेफर किया गया। उनके भतीजे अब्बास अंसारी ने लोगों से दुआ करने की अपील की है।

UP Politics: अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात पर गरमाई यूपी की राजनीति, ओम प्रकाश राजभर ने लगाए बड़े आरोप

अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात को लेकर यूपी की राजनीति गरमा गई है। रामपुर में होने वाली इस मुलाकात पर ओम प्रकाश राजभर ने निशाना साधते हुए चुनावी फायदे के लिए मुस्लिम वोट साधने का आरोप लगाया। वहीं, सपा नेताओं ने मुलाकात के एजेंडे पर चुप्पी साध रखी है। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।