गोविंदा ने एबीपी न्यूज से बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के साथ रिश्तों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हिंदू धर्म में तलाक नहीं होता। इस दौरान उन्होंने मां निर्मला देवी के संघर्ष को याद किया और बताया कि एक समय उनके बंगले का पूरा सामान लूट लिया गया था। उनकी मां ने मुश्किलों में बच्चों की परवरिश की।
