उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने NHM संविदाकर्मियों और शिक्षामित्रों को राहत दी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों को शादी, परिवार में मृत्यु और गंभीर बीमारी जैसी परिस्थितियों में अधिकतम 16 दिन की स्पेशल लीव मिल सकेगी। वहीं, 11,508 सहायक अध्यापक भर्ती में शिक्षामित्रों को अधिकतम 60 साल की उम्र तक आवेदन करने की छूट दी गई है।