रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण पार्ट वन’ रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। सैकनिल्क के मुताबिक, भारत में पहले पांच दिनों की एडवांस बुकिंग से फिल्म ने ब्लॉक सीटों सहित 98.75 करोड़ रुपये जुटाए हैं। वहीं पहले दिन की प्री-सेल कमाई 39.49 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
