रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की टीम के लिए खेलते नजर आ सकते हैं। उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को दिसंबर में टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहने की जानकारी दी है। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद उनकी वापसी संभव है। माना जा रहा है कि वह 3 से 4 मुकाबलों में हिस्सा ले सकते हैं।
