Kathua Encounter:जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बानी क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि कुछ आतंकी इलाके में छिपे हुए हैं, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। तलाशी के दौरान ही आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस (JKP) के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया।
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
मुठभेड़ में 1 पैरा स्पेशल फोर्स (SF) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान शामिल हैं, जो आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आतंकियों को भागने का कोई मौका नहीं दिया जा रहा है।
आतंकियों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं
आतंकियों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी से ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। मुठभेड़ के चलते इलाके में तनाव का माहौल है और सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
सुरक्षाबलों का यह ऑपरेशन जारी है, और जल्द ही आतंकियों को खत्म करने की उम्मीद जताई जा रही है।
