Kanpur News: अंजलि अरोड़ा को 1.20 करोड़ का कानूनी नोटिस, कानपुर के ‘नगाड़ा नाइट्स’ में 12 मिनट की परफॉर्मेंस पर बवाल

कानपुर के ‘नगाड़ा नाइट्स’ कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा विवादों में हैं। आयोजकों ने 45 मिनट की जगह करीब 12 मिनट परफॉर्म करने का आरोप लगाते हुए 1.20 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है। वहीं, अंजलि ने सुरक्षा और निजता में दखल को अपनी नाराजगी की वजह बताया था।

UP News: पटेल नगर के ब्लिंकिट स्टोर में नवरात्रि के नाम वाले बैग में मीट मिलने पर हंगामा, 166 पैकेट जब्त

पटेल नगर के Blinkit स्टोर में ‘हैप्पी नवरात्रि’ लिखे कैरी बैग में मीट की डिलीवरी के आरोप पर हंगामा हो गया। बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच के बाद 45,384 रुपये कीमत के 166 फ्रोजन मीट पैकेट जब्त किए और स्टोर पर मांस बिक्री रोक दी। मामले में आगे कानूनी कार्रवाई होगी।

UP Politics: कानपुर में BJP की बड़ी जीत, बिठूर नगर पंचायत पर फिर एक ही परिवार का कब्जा; सपा प्रत्याशी 2483 वोटों से हारे

कानपुर के बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा के राना समरेंद्र सिंह ने 2483 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 4210 वोट मिले, जबकि सपा समर्थित आदर्श द्विवेदी को 1727 मत हासिल हुए। इस जीत के साथ 26 साल से एक ही परिवार का अध्यक्ष पद पर दबदबा बरकरार रहा।