सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उनके खिलाफ मामलों की मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक लगाने की मांग की गई थी। बनर्जी ने जांच से जुड़ी जानकारियां लीक होने का आरोप लगाया था। कोर्ट ने उन्हें दिवाली की छुट्टियों के बाद अंतरिम राहत के लिए हाई कोर्ट जाने को कहा।