दिल्ली में INDIA गठबंधन की ‘चलो दिल्ली’ रैली के बीच लाल हिट जनता पार्टी ने राजघाट से रामलीला मैदान तक मार्च निकाला। पार्टी के अनुसार, करीब 200 लोगों ने इसमें हिस्सा लेकर ‘मोदी जी कहीं नहीं जा रहे ब्रो!’ के नारे लगाए। पार्टी ने त्योहारों के दौरान विरोध प्रदर्शनों से व्यापार प्रभावित होने का आरोप भी लगाया।