यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सुभासपा ने बड़ा ऐलान किया है। राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि पार्टी दो मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देगी और डुमरियागंज व शोहरतगढ़ सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि बिहार के एनडीए सहयोगी दलों को यूपी में शामिल किया गया तो सुभासपा दूसरा विकल्प तलाशेगी।
