बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान राम और श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे ईशनिंदा बताया और धीरेंद्र शास्त्री पर आजीवन प्रतिबंध लगाने के साथ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।