बांग्लादेश में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कपड़ा मजदूरों का प्रदर्शन हिंसक हो गया है। ढाका, मीरपुर, गाजीपुर और नारायणगंज में प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हुई। पुलिस वैन में आगजनी और सड़कों पर तोड़फोड़ की खबरें हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत घटनाक्रम पर लगातार नजर रख रहा है।
