दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली को लेकर BJP और कांग्रेस आमने-सामने हैं। बीजेपी ने व्यापारियों और आम लोगों को परेशानी होने की आशंका जताई है। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने पलटवार करते हुए दावा किया कि रैली में 8 से 10 लाख लोग आएंगे और कारोबार को फायदा होगा।
