पटना के दानापुर और बिहटा के बीच करीब 25 किलोमीटर लंबे फोरलेन एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण जारी है। इसके तैयार होने से पश्चिमी पटना में ट्रैफिक का दबाव कम होने और आरा की ओर से आने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। परियोजना से बिहटा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी भी बेहतर हो सकती है।