जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद गिरफ्तार CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को तिहाड़ जेल में अलग-अलग सेल में रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी 24 घंटे निगरानी हो रही है और दूसरे कैदियों से मिलने पर रोक है। दोनों को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। प्रदर्शन के दौरान करीब 150 लोग हिरासत में लिए गए।