कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर पिछले 12 वर्षों में लोकतांत्रिक संस्थाओं और सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। द हिंदू को दिए इंटरव्यू में उन्होंने चुनाव आयोग, मीडिया और विपक्षी एकता पर अपनी बात रखी। साथ ही स्पष्ट किया कि कांग्रेस का बीजेपी और RSS से कभी समझौता नहीं होगा।
