पटना के बख्तियारपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में गैराज संचालक अंजनी नंदन कुमार की हत्या का मुख्य आरोपी सौरभ सिंह घायल हो गया। पुलिस ने उसे और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से पांच पिस्टल और 50 से अधिक कारतूस बरामद हुए हैं।
