भारती एयरटेल ने मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में जियो प्लेटफॉर्म्स को पीछे छोड़कर भारत की दूसरी सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी का स्थान हासिल कर लिया है। 6 नवंबर को एयरटेल का मार्केट कैप बढ़कर 13,14,998 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि जियो प्लेटफॉर्म्स का मार्केट कैप 12,95,158 करोड़ रुपये रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर है।