पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब दो घंटे तक रोके जाने को बदले की कार्रवाई बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आम आदमी पार्टी के विरोध से जुड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेरिस से लौटने पर उनके और उनकी पत्नी के सामान की जांच हुई और 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
