कारगिल नगर निकाय चुनाव 2026 से पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) ने जमीयतुल उलेमा इस्ना अशरिया कारगिल (JUIAK) के साथ गठबंधन किया है। दोनों संगठन सभी 17 वार्डों पर आपसी सहमति से उम्मीदवार चुनेंगे। खास बात यह है कि सभी प्रत्याशी JKNC के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे। मतदान 21 नवंबर को होगा।