श्री कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली पर निशाना साधा है। उन्होंने विपक्षी दलों की तुलना कौरवों से करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभिमन्यु नहीं, अर्जुन हैं। आचार्य ने राहुल गांधी पर भी हिंदुओं की एकता तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
