मुंबई की जिनिया चटर्जी ने रोजाना 9 घंटे सोकर 9.6 लाख रुपये का इनाम जीत लिया है। उन्होंने वेकफिट की स्लीप इंटर्नशिप प्रतियोगिता में 60 दिनों तक हिस्सा लिया। पांचवें सीजन में देशभर से 2 लाख से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था। फाइनल में चार प्रतिभागियों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें जिनिया विजेता बनीं।