उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले दलित राजनीति में हलचल तेज है। चंद्रशेखर आजाद 26 नवंबर को लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में महारैली करेंगे, जबकि बसपा 6 दिसंबर को इसी स्थल पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। दोनों आयोजनों को दलित वोट बैंक और बहुजन नेतृत्व पर पकड़ मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
