उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस की 200 सीटों की मांग वाले पोस्टरों पर अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने पोस्टरों को नकली बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और मामले की जांच की मांग की।
