अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार देने की जानकारी सामने आई है। इससे जवानों को छह साल तक सेवा का विकल्प मिल सकता है। पांचवें साल में मासिक पैकेज 43,500 रुपये और छठे साल में 47,500 रुपये तक हो सकता है। सेवा निधि में भी बदलाव की बात कही गई है।
