अयोध्या दीपोत्सव 2026 में रामनगरी 30 लाख से ज्यादा दीयों से जगमगाने जा रही है। राम की पैड़ी समेत सरयू के 56 घाटों पर दीप सज्जा पूरी हो चुकी है। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भव्य आयोजन होगा। पुष्पक विमान, रामराज्याभिषेक और 2100 ड्रोन शो आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
