मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में 9.13 करोड़ रुपये की 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान करीब नौ साल बाद सिटी बस सेवा शुरू की गई। मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन राशि बांटी और 51 पर्यावरण मित्र महिलाओं को हेल्थ एवं हाइजीन किट प्रदान की।