असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिमला में बीजेपी की पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बांग्लादेश को लेकर विवादित बयान देते हुए राहुल को वहीं से चुनाव लड़ने की सलाह दी। इसके साथ ही हिमंत ने कांग्रेस, EVM और हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर भी निशाना साधा।