BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी की संगरूर इंसाफ रैली को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पंजाब के जख्मों पर नमक छिड़कने गए थे। शाहनवाज ने 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए कांग्रेस से इंसाफ को लेकर सवाल किया और राहुल गांधी के बयानों की आलोचना की।
