भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 64 टेस्ट मैचों में 229 विकेट लेने वाले शमी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को अलविदा कहा। हालांकि, वह वनडे और टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के लिए उपलब्ध रहेंगे।