Shiva Sharma Death Case: सामने आया नया CCTV फुटेज, श्रद्धा दुबे के साथ सीढ़ियों से उतरता दिखा कारोबारी

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में नया CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में शिवा शर्मा को श्रद्धा दुबे के साथ सीढ़ियों से उतरते हुए दिखने का दावा किया जा रहा है। इस मामले में श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shradha Dubey Arrested: नागपुर से गिरफ्तार हुई मॉडल श्रद्धा दुबे, बहन और ड्राइवर भी हिरासत में

शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। उसके साथ बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को भी पकड़ा गया। इससे पहले श्रद्धा के आगरा के एक होटल में करीब 24 घंटे रुकने की खबर सामने आई थी। अब लखनऊ में पूछताछ के बाद जांच आगे बढ़ेगी।

Shiva Sharma Case: मॉडल श्रद्धा दुबे का नया वीडियो आया सामने, बोली- हत्या नहीं, सुसाइड था

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे का नया वीडियो सामने आया है। श्रद्धा ने हत्या के आरोपों को नकारते हुए दावा किया कि शिवा ने कर्ज से परेशान होकर सुसाइड किया था। उसने CCTV फुटेज की जांच कराने और अपनी बहन रश्मि को मामले से दूर रखने की अपील की है।

Lucknow Crime News: शिवा शर्मा हत्याकांड में नया मोड़, श्रद्धा दुबे ने वीडियो में क्या बताया?

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे ने 10 घंटे के भीतर दूसरा वीडियो जारी कर खुद को बेगुनाह बताया है। श्रद्धा का दावा है कि उसने शिवा को फ्लैट की बालकनी से कूदते देखा था। उसने शिवा पर 15 से 20 लाख रुपये का कर्ज होने और घटना वाली रात की पूरी कहानी भी बताई।