गोरखपुर में खून की अवैध तस्करी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। रामगढ़ताल पुलिस और औषधि विभाग की टीम ने एक कार से 100 यूनिट ब्लड बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुरादाबाद से सस्ते दाम पर खून लाकर गोरखपुर के ब्लड बैंकों में महंगे दामों पर बेचते थे।