अखिलेश यादव के विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के ऐलान पर बीजेपी ने हमला बोला है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने उन्हें ‘रणछोड़ अखिलेश’ कहते हुए तंज कसा। वाराणसी में अखिलेश ने कहा था कि वह वही करेंगे, जो उनके लिए शुभ होगा। इस बयान के बाद यूपी की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है।
