लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे का नया वीडियो सामने आया है। श्रद्धा ने हत्या के आरोपों को नकारते हुए दावा किया कि शिवा ने कर्ज से परेशान होकर सुसाइड किया था। उसने CCTV फुटेज की जांच कराने और अपनी बहन रश्मि को मामले से दूर रखने की अपील की है।
