दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच एनसीआरटीसी 4 नवंबर से दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर 20 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप्स शुरू कर रही है। ये ट्रेनें सराय काले खां से मोदीपुरम तक चलेंगी। इस पहल का मकसद निजी वाहनों का इस्तेमाल घटाना और यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
